Prayagraj and Gorakhpur Vande Bharat Train: प्रयागराज-गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए अहम खबर है। प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रेलवे इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ाने जा रहा है। फिलहाल इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में सिर्फ 8 कोच हैं। जल्द ही कोच बढ़ाए जाएंगे।
Vande Bharat Train: गोरखपुर से प्रयागराज तक का सफर होगा आसानदरअसल, प्रयागराज से गोरखपुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में अभी 8 कोच हैं। इसमें 7 एसी चेयर कार और एक एग्जीक्यूटिव चेयर कार है। प्रयागराज से लखनऊ और अयोध्या होते हुए गोरखपुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में अब 8 की जगह 16 कोच होंगे। इनमें एग्जीक्यूटिव क्लास के 2 कोच और चेयर कार के 14 कोच शामिल होंगे। रेलवे बोर्ड से नया रेक मिलते ही प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ जाएगी।
त्यौहारों के दौरान भीड़ बढ़ जाती हैबता दें कि प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन में आम दिनों में भी भीड़ रहती है। त्योहारों के दौरान इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन में भी लंबी वेटिंग चल रही थी। अब वंदे भारत ट्रेन में कोच बढ़ने से यात्रियों को त्योहारों और छुट्टियों के दौरान टिकट मिलने में आसानी होगी। उन्हें यात्रा में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पीएम मोदी ने जुलाई 2023 में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर के लिए रवाना किया था। मार्च 2024 में इसे प्रयागराज से गोरखपुर तक चलाने का फैसला किया गया था।
प्रयागराज गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंगप्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन संख्या 22550 प्रयागराज जंक्शन से 15:15 बजे प्रस्थान करती है और 22:40 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुँचती है। वापसी में यह ट्रेन गोरखपुर जंक्शन से 06:05 बजे प्रस्थान करती है और 13:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुँचती है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलती है, यह केवल सोमवार से शनिवार तक चलती है।
You may also like
फरीदाबाद : तांत्रिक के कहने पर महिला ने बच्चे को नहर में फेंका
विहिप के केंद्रीय महामंत्री 13 को पहुंचेंगे रांची, कई बैठकों में होंगे शामिल
दून पुलिस ने पकड़े 60 संदिग्ध, थाने में पूछताछ
India-Pakistan ceasefire: गुजरात के 8 एयरपोर्ट तुरंत फिर से शुरू, भुज से राजकोट तक उड़ानें बहाल
इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, रोहित और विराट के बाद मोहम्मद शमी भी संन्यास की ओर