शादी एक ऐसा फैसला है जो जीवन पर गहरा असर डालता है, और यदि पार्टनर गलत हो, तो यह जीवन को नर्क बना सकता है। इसलिए यह पहचानना बेहद जरूरी है कि आपका पार्टनर टॉक्सिक तो नहीं है। अगर इनमें से किसी भी प्रकार का बिहेवियर नजर आए, तो उसे रेड फ्लैग मानना चाहिए।
टॉक्सिक पार्टनर की 5 निशानियां 1. बदतमीज और मैनिपुलेटिवआपका पार्टनर कैसा बात करता है, यह पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात है। टॉक्सिक व्यक्ति अक्सर आपको कंट्रोल करने के लिए मैनिपुलेशन और गैसलाइटिंग का सहारा लेता है। यदि वह आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करता और आपके अचीवमेंट्स को नकारता है, या अपनी गलतियों के लिए आपको दोषी ठहराता है, तो यह स्पष्ट रेड फ्लैग है। ऐसे इंसान से जितनी जल्दी हो सके, दूरी बनानी चाहिए।
2. समझदारी की कमीसमझदार व्यक्ति हमेशा किसी भी कॉन्फ्लिक्ट या समस्या को सुलझाने की कोशिश करता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर मसले को बढ़ा देता है, ब्लैकमेल करता है, चिल्लाता है, या आपको इल्जाम लगाता है, तो यह एक खतरनाक संकेत है। यह टॉक्सिक बिहेवियर है और इसे नज़रअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
3. दूसरों के साथ बुरा व्यवहारअपने पार्टनर का दूसरों, जैसे दोस्तों, परिवार और अजनबियों के साथ व्यवहार देखना भी जरूरी है। अगर वह बुरा बर्ताव करता है, तो यह संकेत है कि वह भविष्य में आपके साथ भी ऐसा ही व्यवहार कर सकता है। ऐसे इंसान के साथ भविष्य की उम्मीदें रखना खतरनाक हो सकता है।
4. स्प्लिट पर्सनालिटी (अलग-अलग व्यक्तित्व)अगर आपके पार्टनर का व्यक्तित्व पल भर में बदलता है, तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। स्प्लिट पर्सनालिटी डिसऑर्डर (Dissociative Identity Disorder) वाले व्यक्ति का व्यवहार अप्रत्याशित होता है। ऐसे व्यक्ति का गुस्सा और खुशी दोनों ही तेजी से बदल सकते हैं, जिससे आपके लिए जीवन असहनीय हो सकता है। यह रेड फ्लैग है और ऐसे रिश्ते से दूर रहना ही बेहतर है।
5. हद से ज्यादा शक करनाशक एक रिश्ते की नींव को खा जाता है। अगर आपका पार्टनर आपके फोन कॉल्स या मैसेजेस चेक करने की आदत डालता है या हमेशा आपको शक की नजर से देखता है, तो यह एक स्पष्ट रेड फ्लैग है। ऐसे रिश्ते में विश्वास की कमी होती है और ये लंबी अवधि तक टिक नहीं सकते। भरोसा और ईमानदारी किसी भी रिश्ते की सबसे अहम बातें होती हैं।
The post first appeared on .
You may also like
Bridal Jewellery on Rent in Delhi: Top Stores, Prices & Booking Guide for Your Wedding Night
हर रात अचानक 3 से 5 के बीच खुलती है नींद तो समझ जाएंं कि भगवान दे रहे हैं ये संकेत ∘∘
Vastu Tips: घर की इस दिशा में कभी न रखें वाशिंग मशीन.. वरना कंगाल होने में नहीं लगेगी ज्यादा देर ∘∘
नेपाल में फिर उठती राजशाही और हिंदू राष्ट्र की मांग का भारत पर क्या असर होगा?
5 हजार चूहों से भरा है माता का ये अनोखा मंदिर, दर्शन के लिए भक्तों को दिए जाते हैं ये खास निर्देश ∘∘