रामपुर न्यूज़: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ करीब 10 बार भाग चुकी है। जानकारी के मुताबिक, यह महिला शादीशुदा है। जब वह अपने प्रेमी के साथ भागी तो पंचायत बुलाई गई। इस पंचायत में पति-पत्नी और पत्नी का ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, पंचायत उस फैसले को लेने के लिए बुलाई गई थी ताकि यह तय हो सके कि महिला अपने पति के साथ रहेगी या अपने प्रेमी के साथ। लेकिन महिला ने पंचायत में ऐसी बात कह दी कि वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने कहा कि वह दोनों के साथ रहेगी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह महिला अपने प्रेमी के साथ करीब 10 बार भाग चुकी है। बताया जा रहा है कि यह महिला अजीम नगर थाना क्षेत्र में रहती है। इसकी शादी पास में ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। कुछ दिनों बाद इस लड़की का किसी दूसरे युवक से अफेयर हो गया। इसके बाद इस युवक के साथ जाने का सिलसिला शुरू हो गया। अब तक दोनों 10 बार भाग चुके थे। इसके बाद पंचायत हुई, जिसमें महिला ने अपना पक्ष रखा।पंचायत में मौजूद लोग भी उस वक्त असमंजस में पड़ गएजब इस लड़की से पूछा गया कि वह किसके साथ रहना चाहती है। इस पर महिला ने कहा कि मैं दोनों के साथ रहना चाहती हूं। इसके लिए महिला 15 दिन अपने पति के साथ और 15 दिन अपने प्रेमी के साथ रहेगी। लड़की का यह जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं, लड़की के पति ने भी हाथ जोड़कर कहा कि तुम अपने प्रेमी के साथ रहो। लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा। लड़की के इस प्रस्ताव को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
You may also like
बांदा: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग दंपति की मौत
रोहिणी आचार्य ने एसआईआर प्रक्रिया पर उठाया सवाल, बोलीं- 'जिसे कमल नहीं दिख रहा, उसे घोषित किया गया मृत'
मेनका गांधी: बेबाकी और सशक्तिकरण की मिसाल, कांटों भरा तय किया राजनीतिक सफर
रीम शेख ने देसी अंदाज से लूटा फैंस का दिल
महावतार नरसिंह: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी