Next Story
Newszop

Amit Shah On Indus Water Treaty : सिंधु जल संधि अब नहीं होगी बहाल, अमित शाह का बड़ा ऐलान, पाकिस्तान को करारा झटका

Send Push

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सिंधु जल संधि को बहाल करने के मामले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सिंधु जल संधि को स्थायी रूप से निलंबित किया गया है, इसलिए यह संधि अब बहाल नहीं की जाएगी। अमित शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही। शाह ने पाकिस्तान पर सिंधु जल संधि की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति बनाए रखने और प्रगति के उद्देश्य से यह संधि हुई थी, अब जब शांति की शर्त ही टूट गई तो संधि का क्या मतलब रहा।

अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान को सिंधु जल समझौते के तहत जो पानी मिल रहा था अब नहीं मिलेगा। शाह बोले, अंतरराष्ट्रीय संधियों को एकतरफा रद्द करना कठिन होता है, लेकिन क्योंकि पाकिस्तान ने शर्तों का उल्लंघन किया, इसलिए हमने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए संधि को निलंबित कर दिया। भारत के गृहमंत्री ने सिंधु जल संधि को लेकर जो बात कही उसे सुनकर पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगने वाला है। पाकिस्तान सिंधु जल संधि को बहाल करने और पानी छोड़ने की मांग लगातार कर रहा है। भारत के द्वारा पानी रोके जाने से पाकिस्तान में अब जल संकट शुरू होने लगा है।

image

अमित शाह बोले, पहलगाम में पर्यटकों पर जानबूझकर हमला किया गया था। इसके पीछे कश्मीर में बढ़ते पर्यटन को रोकने का उद्देश्य था जिससे घाटी के युवाओं को फिर से भटकाया जा सके। मगर घाटी के लोग अब पहले से भी ज्यादा दृढ़ता के साथ भारत के साथ खड़े हैं। आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ जो सबसे पहला एक्शन लिया था वो सिंधु जल संधि को रद्द करने का था। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रकार के प्रतिबंध भी लगाए थे।

The post Amit Shah On Indus Water Treaty : सिंधु जल संधि अब नहीं होगी बहाल, अमित शाह का बड़ा ऐलान, पाकिस्तान को करारा झटका appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now