Next Story
Newszop

Himanta Biswa Sarma On Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हिमंत बिस्व सरमा के बारे में बंद कमरे में कही ये बात, असम के सीएम का दावा कि उन तक झट से पहुंच गई!

Send Push

गुवाहाटी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को असम के दौरे पर थे। उन्होंने गुवाहाटी में असम कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया है कि असम कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ राहुल गांधी ने बंद कमरे में बैठक की। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर ये दावा भी किया कि बंद कमरे की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में सरकार बनने पर निश्चित तौर पर मौजूदा सीएम (हिमंत) को जेल भेजा जाएगा। हिमंत बिस्व सरमा ने इस पर राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि शायद वो भूल गए कि खुद ही तमाम मामलों में जमानत पर हैं।

अगर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा का दावा सही है कि राहुल गांधी ने बंद कमरे की बैठक में उनको जेल भिजवाने की बात कही, तो साफ है कि असम कांग्रेस में हिमंत बिस्व सरमा की पहुंच कितने भीतर तक है। असम में 2026 में चुनाव है और कांग्रेस यहां बीजेपी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए अभी से कोशिश कर रही है। असम में हिमंत बिस्व सरमा के साथ आने के बाद बीजेपी ने सरकार गठन किया था। असम में लगातार दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनी थी। हिमंत बिस्व सरमा पहले कांग्रेस में ही थे। बाद में राहुल गांधी से अन-बन की वजह से हिमंत कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए थे।

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा पहले भी राहुल गांधी पर निशाना साधते रहे हैं।

हिमंत बिस्व सरमा ने बीजेपी का दामन थामने के बाद एक न्यूज चैनल से इंटरव्यू में दावा किया था कि राहुल गांधी खुद से मिलने आने वाले कांग्रेस के नेताओं को उसी प्लेट से बिस्कुट खिलाते हैं, जिससे वो अपने कुत्ते को बिस्कुट देते हैं। हिमंत बिस्व सरमा पहले भी राहुल गांधी पर निशाना साधते रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में भी हिमंत बिस्व सरमा ने उनको निशाने पर लेकर ये सवाल तक दागा था कि क्या कांग्रेस की बस में राहुल गांधी थे या उनका कोई हमशक्ल बैठा हुआ था? राहुल गांधी के करीबी सांसद गौरव गोगोई पर भी हिमंत बिस्व सरमा ने कई संगीन आरोप लगाए हैं।

The post Himanta Biswa Sarma On Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हिमंत बिस्व सरमा के बारे में बंद कमरे में कही ये बात, असम के सीएम का दावा कि उन तक झट से पहुंच गई! appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now