लंदन। ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में शनिवार की शाम ट्रेन में चाकूबाजी की गई। चाकू से किए हमले में 10 यात्री घायल हुए। चाकूबाजी में घायल 9 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने घटना के बाद तेजी दिखाते हुए ट्रेन को हंटिंगडन स्टेशन पर रुकवाया और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने इस घटना को भयावह बताते हुए निंदा की है। स्टार्मर ने कहा कि वो चाकूबाजी में घायल पीड़ितों के साथ खड़े हैं। ब्रिटेन के पीएम ने चाकूबाजी की घटना के बाद आपातकालीन सेवाओं की फुर्ती की सराहना की है। उन्होंने सभी लोगों से पुलिस के निर्देश मानने को कहा है।
MASS STABBING UK 🇬🇧
— Culture War Intel (@CultureWar2020) November 1, 2025
Multiple people stabbed on train in Huntingdon, two men arrested pic.twitter.com/Qdu3nppdXp
ब्रिटिश गृह मंत्री शबाना महमूद ने ट्रेन में चाकूबाजी की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपील की है कि घटना के बारे में अटकलें न लगाएं। शबाना ने कहा है कि वो इस मामले में हो रही जांच की लगातार जानकारी ले रही हैं। इससे पहले कैम्ब्रिजशायर पुलिस ने मीडिया को बताया कि शनिवार की शाम करीब 7.40 बजे ट्रेन में कई लोगों को चाकू मारकर घायल किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही हथियारबंद पुलिस ने हंटिंगडन स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाया और संदिग्धों की गिरफ्तारी की। कैम्ब्रिजशायर में ट्रेन में चाकूबाजी के बाद हंटिंगडन में उसे रोके जाने के बाद रेल सेवा प्रभावित भी हुई। इसके अलावा सड़कों पर भी जाम लगा। मीडिया को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने किसी को चीखते सुना कि उनके पास चाकू है। मुझे चाकू मारा गया है।
ट्रेन में चाकूबाजी के जिम्मेदारों में एक इस व्यक्ति को बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों ने ये भी बताया कि हंटिंगडन स्टेशन पर ट्रेन रोके जाने के बाद उसके एक कोच से खून से लथपथ लोगों को निकलते देखा गया। चाकूबाजी में तमाम लोगों के घायल होने के बाद ईस्ट ऑफ इंग्लैंड की एंबुलेंसों को हंटिंगडन स्टेशन पर भेजा गया। इसके अलावा एयर एंबुलेंस भी भेजने पड़े, ताकि गंभीर रूप से घायल लोगों को जल्दी अस्पताल पहुंचाया जा सके। खबर लिखे जाने तक कैम्ब्रिजशायर और हंटिंगडन पुलिस ने हमलावरों के बारे में और जानकारी साझा नहीं की थी। पुलिस ने ये भी नहीं बताया है कि आखिर किस वजह से ट्रेन यात्रियों को चाकूबाजी कर घायल किया गया।
The post Britain Train Stabbing Incident: ब्रिटेन में ट्रेन में चाकूबाजी से 10 यात्री घायल, दो संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा appeared first on News Room Post.
You may also like

जबलपुरः अंजुमन इस्लामिया कमेटी के फरमान के शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी मिलने के आरोप

अखंड समाज, सार्वभौम व्यवस्था के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ जीवन विद्या सम्मेलन

शाहरुख खान ने थिएटर में दर्शकों के बीच काटा बर्थडे केक और की मुलाकात, मन्नत के बाहर खड़े फैंस करते रहे इंतजार

Shafali Verma ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा करने वाल दुनिया की दूसरी क्रिकेटर बनीं

भारतीय टीम बनी चैंपियन, महिला वनडे वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया





