22 जून 2025 का लव राशिफल: द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन प्रात: 01:22 बजे तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। शाम को राहुकाल 05:30 से 07:11 बजे तक रहेगा। रविवार को सुकर्मा योग और धृति योग का निर्माण होगा, साथ ही सूर्य का गोचर भी होगा। 22 जून को सुबह 06:28 बजे सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश होगा, जिसके स्वामी राहु हैं। आइए जानते हैं कि सूर्य के गोचर का मेष से मीन राशि तक के जातकों की लव लाइफ पर क्या असर पड़ेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
विवाहित जातकों के बीच गलतफहमियां और संदेह बढ़ सकते हैं, जिससे साथी के साथ दूरी बढ़ेगी। हाल में जिनका दिल टूटा है, उनके पुराने रिश्ते फिर से सामने आ सकते हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 20
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- घर में शमी का पौधा लगाएं।
- सावधानी- गृह प्रवेश से बचें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जोड़ों के बीच झगड़े बढ़ सकते हैं, जिससे घर में तनाव का माहौल रहेगा। शाम को रिश्तेदारों के साथ भी अनबन हो सकती है। सिंगल जातकों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा, सूर्य की कृपा से जीवनसाथी मिल सकता है।
- शुभ रंग- वाइट
- शुभ अंक- 10
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- घर में बांस का पौधा लगाएं।
- सावधानी- ज्यादा उछल कूद न करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
दांपत्य जीवन में मनमुटाव के कारण विवाहित जातकों का मन परेशान रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, लेकिन अपनी सेहत का ध्यान रखें। समय पर खाना न खाने से तबीयत बिगड़ सकती है।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 05
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- घर में अपराजिता का पौधा लगाएं।
- सावधानी- अकेले लंबी यात्रा से बचें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
लव लाइफ में चल रही उथल-पुथल के कारण विवाहित जातकों का मन परेशान रहेगा और साथी के साथ दूरी का अहसास होगा। सिंगल जातकों के लिए रविवार के दिन शाम को शादी का रिश्ता आ सकता है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- घर में क्रासुला का पौधा लगाएं।
- सावधानी- घर का निर्माण शुरू करना सही नहीं रहेगा।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
शादीशुदा जातक अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा करने से बचें, अन्यथा शादी टूटने का खतरा हो सकता है। सिंगल जातकों का रिश्ता बचपन के किसी दोस्त से तय हो सकता है।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 01
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- घर में मनी प्लांट लगाएं।
- सावधानी- बात-बात पर शक न करें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
लव लाइफ में आ रही दिक्कतों के कारण शादीशुदा जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को अपने साथी से बातचीत करके मतभेद दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 19
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
- सावधानी- अनजान व्यक्ति से कोई चीज न लें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
सूर्य के गोचर का अशुभ प्रभाव आपके प्रेम जीवन पर पड़ रहा है। शादीशुदा जातकों की अपने जीवनसाथी से तकरार होगी और घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। सिंगल जातक किसी के बहकावे में न आएं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 07
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- विष्णु जी की मूर्ति घर में स्थापित करें।
- सावधानी- बाल धोने से बचें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
विवाहित जातक जीवनसाथी और घरवालों के साथ मजाक करने से बचें, क्योंकि छोटी बातें बड़ी परेशानियों का कारण बन सकती हैं। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की शादी की तिथि उनके प्यार से तय हो सकती है।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 22
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- घर में अश्वगंधा का पौधा लगाएं।
- सावधानी- बाहर का खाना न खाएं।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
विवाहित जातकों की लव लाइफ में प्यार की कमी रहेगी। दिन खत्म होने से पहले किसी बेकार बात पर जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। जो लोग किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, उनकी लव लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 30
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- घर में हरसिंगार का पौधा लगाएं।
- सावधानी- खरीदारी करने से बचें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
रिश्तों में दूरी आने से विवाहित जातकों का मन परेशान रहेगा। स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा और घरवालों से अनबन होगी। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर के साथ बातचीत का समय नहीं मिलेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 25
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- घर में जेड प्लांट लगाएं।
- सावधानी- लकड़ी का सामान खरीदने से बचें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
किसी करीबी के आने से शादीशुदा जातकों के घर में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी संग बातचीत करने का भी वक्त मिलेगा, जिससे रिश्तों में क्लैरिटी आएगी। सिंगल जातक घर व ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 16
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- तुलसी का पौधा घर में लगाना शुभ रहेगा।
- सावधानी- निवेश करने से बचें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
जीवनसाथी से संवाद की कमी के कारण विवाहित जातकों के रिश्ते में दूरियां बढ़ेंगी। सिंगल जातकों की मुलाकात रविवार को किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 27
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- शमी का पौधा घर में लगाएं।
- सावधानी- नया काम शुरू न करें।
You may also like
चीनी प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से वार्ता की
चीन ने रूस और यूक्रेन से शांति वार्ता में गति बनाए रखने का आग्रह किया
रायगढ़ में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से 5वीं राज्यस्तरीय सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
राजपूताना स्टेनलेस ने सेबी के समक्ष आईपीओ के लिए पुनः दाखिल किया डीआरएचपी
पंचायत स्तर, वार्डों और स्कूलों में आयोजित होंगे फ्री योगा शिविर : गोमा