इंटरनेट डेस्क। भारत में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वैसे भी भारत में गुरू का स्थान हमेशा से ही सर्वाेपरि रहा है। गुरु पूर्णिमा का पर्व हर वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह दिन केवल शिष्य और गुरु के संबंध को ही नहीं, बल्कि ज्ञान, श्रद्धा और आत्मिक उन्नति के महत्व को भी दर्शाता है। तो चलिए जानते हैं कब मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा का पर्व।
जाने कब हैं गुरू पूर्णिमा
पंचांग के मुताबिक आषाढ़ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 जुलाई को 1 बजकर 36 ए.एम पर होगी और अगले दिन 11 जुलाई को सुबह 2 बजकर 6 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के आधार पर गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा।
इंद्र योग में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा
इस बार गुरु पूर्णिमा पर इंद्र योग बन रहा है। ये योग सुबह से शुरू होगा और रात 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वैधृति योग का निर्माण होगा।
गुरु पूर्णिमा मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4.10 बजे से 4.50 ए.एम तक।
अभिजीत मुहूर्त- दिन में 11. 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।
pc-navbharatlive.com
You may also like
'इंग्लैंड में जीतना है तो कुलदीप यादव को खिलाना होगा', दूसरे टेस्ट से पहले माइकल क्लार्क ने कह दी बड़ी बात
दिल्ली में इलाजरत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की स्थिति चिंताजनक, स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे लोग
सीजफायर के बाद Israel ने अब ईरान को दे डाली है ये चेतावनी
एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी दुष्कर्म आराेपित को दिल्ली से किया गिरफ्तार
श्रद्धालुओं को उत्तम यात्रा अनुभव देना हमारी प्राथमिकता: जिलाधिकारी