इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच का आज दूसरा दिन है। मैच के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़कर उपलब्धि हासिल की। वह इंग्लैंड की धरती पर शतक जड़ने वाले मात्र पांचवें भारतीय कप्तान बने।
इससे पहले चार भारतीय कप्तान यह कमाल कर चुके हैं। इंग्लैंड की धरती पर आखिरी शतक पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साल 2018 में जड़ा था। इसके अलावा उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
इंग्लैंड में अब तक सिर्फ चार भारतीय कप्तानों ने ही शतक लगाए थे। इंग्लैंड में आखिरी बार किसी भारतीय कप्तान ने 7 साल पहले सेंचुरी जमाई थी। साल 2018 में विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर शतक जड़ा था। 25 साल के शुभमन गिल ने यह सूखा खत्म कर दिया है। इसके अलावा वह भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में पहली पारी में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने। यहीं, गिल कप्तान के रूप में अपनी पहली पारी में शतक बनाने वाले 23वें खिलाड़ी हैं।
pc- espncricinfo.com
You may also like
डोनाल्ड ट्रंप के साथ पाकिस्तानी आर्मी चीफ़ की दावत, क्या मोदी-ट्रंप रिश्तों पर पड़ेगा असर?
एक 'काली रात' जो कहर बनकर टूटी, कई अफगानी नींद से फिर कभी नहीं उठे
टॉस पर स्टोक्स का फैसला सही था, लेकिन गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं को लागू नहीं किया : ब्रॉड
22 June 2025 Rashifal: इन जातकों को रविवार को मिलेगा शुभ समाचार, इनके लिए भी यादगार बनेगा दिन
जन्मदिन विशेष : फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा, जिनके दमदार किरदार कहते हैं दिल की बात