इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपने काम और अपनी एक्टिंग के दम पर जाना जाता है। ये ऐसे अभिनेता हैं जो जहां जाते हैं अपनी छाप छोड़ ही आते है। ऐसे में सार्वजनिक रूप से भी वे पारंपरिक और सादगीभरे लिबास में नजर आते हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना ऐसा लुक शेयर किया है कि उन्हें देख लोग चौंक गए हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अपने अतरंगी लिबास को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह भी हैरान रह गए हैं और उन्होंने पंकज त्रिपाठी के पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन दिया है। पकंज त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे लाल रंग की सलवारनुमा कुछ परिधान पहने हैं। इसके साथ ग्रीन कलर का लॉन्ग ब्लेजर और कैप लगाकर पोज दे रहे हैं।
एक्टर ने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, एक नई शुरुआत। ये किसी दिलचस्प चीज की शुरुआत है। माहौल कैसा है? पंकज त्रिपाठी की ये तस्वीरें रियल हैं या एआई जेनेरेटिड, यह स्पष्ट नहीं है। पंकज त्रिपाठी के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह भी चौंक गए हैं। उन्होंने कमेंट किया है, अरे! ये क्या, गुरुजी?! हम सुधर गए और आप बिगड़ गए?
pc- amar ujala
You may also like
PM Kisan: अगली किश्त कब आएगी? तारीख और नए नियमों का बड़ा खुलासा!
बिहार STET 2025: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, जानें परीक्षा पैटर्न
CBI ने साइबर ठगी के बड़े रैकेट का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
गैस को रोकना क्यों हो सकता है` आपके स्वास्थ्य के लिए एक साइलेंट किलर
सिरसा: श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत सत्ता के दमनकारी चरित्र को सीधी चुनौती: डॉ. सुखदेव सिंह