इंटरनेट डेस्क। यूपी के जौनपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। जी हां यहां एक शादी हुई लेकिन वो अधूरी रह गई। शादी के बाद महिला ने जो सपने देखे तो वह पलभर में टूट गए। बताया जा रहा हैं कि महिला की जिंदगी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। दरअसल 35 साल की महिला की शादी एक 75 साल के बुजुर्ग से हुई थी। महिला की दूसरी शादी थी, उसके बच्चे भी थे। बुजुर्ग की कोई औलाद नहीं थी, उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी।
रिश्तेदारों के कहने पर की थी शादी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नाते-रिश्तेदारों के कहने पर बुर्जग ने शादी कर ली, लेकिन सुहागरात के दिन ही उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग पति की मौत के बाद से ही दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हे। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कुछमुछ गांव में 35 साल की महिला से शादी के एक दिन बाद 75 वर्षीय संगरू राम की मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। परिजनों के मुताबिक वृद्ध की पहली पत्नी का स्वर्गवास सालभर पहले हो गया था। वह निरूसंतान थे। उनके भाई-भतीजे दिल्ली में कारोबार करते हैं। उन्होंने दूसरी शादी की इच्छा जताई तो गांववालों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। वह नहीं माने। उन्होंने जलालपुर क्षेत्र की 35 वर्षीया महिला से कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में शादी की।
महिला की थी दूसरी शादी
बताया जा रहा हैं कि महिला की भी यह दूसरी शादी थी और पहली शादी से उसे दो बेटियां और एक बेटा है। उसने बताया कि शादी के समय उसके वृद्ध पति ने बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया था। दुल्हन ने बताया कि पति संगरूराम की तबीयत पहले ठीक थी, लेकिन जैसे ही वह बेड पर पहुंचे तो उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा। लेटते ही उनकी गर्दन झूल गई। इसके बाद उसने तुरंत डॉक्टर को फोन करके बुलाया। घर पहुंचे डॉक्टर ने उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पत्नी पति को अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
PC- blog.shaadi.com
You may also like
सहजन की पत्तियां बढ़ाएगी सेक्स पावर और स्टैमिना, देखने को मिलेंगे ये गजब के फायदे
Rashifal 3 oct 2025: इन राशियों के जातकों के लिए मिला जुला होगा दिन, रूका काम हो सकता हैं शुरू, जाने राशिफल
Vastu For Main Door : घर के दरवाजे पर पानी का बर्तन रखने से बदल सकती है आपकी किस्मत
अशोकनगर में मिला युवती का रक्तरंजित शव
दशहरे पर सोने की कीमतों में गिरावट: खरीदारों के लिए राहत