इंटरनेट डेस्क। वैदिक पंचांग अनुसार आज 29 जुलाई को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। ये पर्व हर वर्ष सावन माह में आता हैं और शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नागदेवताओं की पूजा- अर्चना करने का विधान है। तो जान जानेंगे पूजा के शुभ मुहूर्त, इसके साथ ही आज बन रहे शुभ योग के बारे में।
नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी के पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 5.42 से सुबह 8.31 तक रहेगा। चौघड़िया का शुभ मुहूर्त सुबह 10.47 से दोपहर 12.28 तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12.27 से 2.09 तक शुभ मुहूर्त रहेगा। पूजन का अगला शुभ मुहूर्त दोपहर 3.51 से शाम को 5.32 तक रहेगा।
बन रहा रवि योग
बता दें की आज सावन की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को रवि योग भी बन रहा है। आज का दिन विशेष हैं और पूजा करने वालों को विशेष लाभ देने वाला है।
नाग पंचमी के मंत्र
नाग पंचमी के दिन ‘ऊं भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।’ मंत्र से नाग देवता की पूजा की जाती है। इसके अलावा ‘सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले। ये च हेलिमरीचिस्था ये न्तरे दिवि संस्थिता:,’ ‘ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:। ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।’ और ‘ऊं श्री भीलट देवाय नम: मंत्र का जाप भी नाग पंचमी के दिन किया जाता है।
pc- pawankaushik.com
You may also like
यूपी: पानी में डूबी मर्सिडीज कार, मालिक ने नगर आयुक्त को भेजा लीगल नोटिस
दो दुनिया की खिलाड़ी आकांक्षा सिंह, जानें फिजियोथेरेपिस्ट से कैसे बनीं एक्ट्रेस?
दिल्ली सरकार का बड़ा निर्णय, महिलाओं को नाइट शिफ्ट में कार्य करने की मिली मंजूरी
जब चलती ट्रेन केˈ दौरान ड्राइवर को Toilet लगती है तो क्या रोक दी जाती है ट्रेन? जानिए इस मुश्किल हालात से रेलवे कैसे निपटता है
फ़लस्तीन को मान्यता देगा ब्रिटेन, लेकिन रखीं कुछ शर्तें