Next Story
Newszop

Rajasthan: मदन राठौड़ का गहलोत पर बड़ा निशाना, गांधी के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे

Send Push

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राठौड़ ने आरोप लगाया कि संसद सत्र के दौरान विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस ने बार-बार हंगामा कर सदन का कीमती समय बर्बाद किया हैं। एसआईआर से जुड़े मामलों पर भी विपक्ष ने कोई रचनात्मक भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें पात्र नागरिकों के नाम जोड़े या हटाए जाते हैं।

image

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि रोहिंग्याओं और अन्य बाहरी घुसपैठियों को भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भारत के नागरिक तय करेंगे कि देश में कौन शासन करेगा न कि कोई बाहरी तत्व।

image

खबरों की माने तो इसके साथ ही राठौड़ ने अशोक गहलोत के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस वह पार्टी नहीं रही, जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। महात्मा गांधी जिस कांग्रेस को समाप्त करना चाहते थे, आज उसी के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं। उन्होंने गांधी परिवार पर भी तंज कसते हुए कहा कि महात्मा गांधी से फिरोज गांधी बने, फिर इंदिरा गांधी, फिर राजीव गांधी और अब अशोक गहलोत खुद को राजस्थान का गांधी कहने लगे हैं। उन्होंने गहलोत को सुझाव दिया कि अपने बयानों से पहले जानकारी पक्की कर लें।

pc- firstindianews.com,Mint,patrika

Loving Newspoint? Download the app now