इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल कीमतों को जारी कर दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं कर आमजन को राहत नहीं दी है। जयपुर में आज दोनों ही ईंधन पुरानी कीमतों पर स्थिर हैं। जयपुर में आज पेट्रोल 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही लोगों को मिलेगा। देश के प्रमुख शहरों में भी आज दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है।
प्रमुख शहरों में आज ये है रुपए में कीमतें
दिल्ली: पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62
मुंबई: पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15
कोलकाता: पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76
चेन्नई: पेट्रोल 100.75, डीजल 92.34
पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80
सूरत: पेट्रोल 95.00, डीजल 89.00
अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02
पुणे: पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45
इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88
हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70
लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80
रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को किया जाता है अपडेट
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपिनयों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि, मई 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को देश के कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। इसी कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें कई बातों पर निर्भर होती है। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों आदि शामिल हैं।
PC:hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Rajasthan: राजस्थान विधानसभा से धनखड़ को मिलेगी पेंशन, जाने हर महीने मिलेंगे कितने रुपए
सीजीएमएससीएल ने मेसर्स एफ़ी पैरेंटेरल्स को जारी किया ब्लैकलिस्टिंग शो कॉज नोटिस
पटना समेत 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी
Anant Chaturdashi 2025: जानें पूजा का समय, व्रत कथा और गणेश विसर्जन की खास बातें
प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक 5-6 साल के बच्चों को डेढ़ घंटे पढ़ाएंगे