Next Story
Newszop

Travel Tips: आईआरसीटीसी ने पेश किया है नेपाल का शानदार टूर पैकेज, इस दिन से शुरू होगी यात्रा

Send Push

इंटरनेट डेस्क। नेपाल की गितनी दुनिया के खूबसूरती देशों में होती है। अगर आपका भी इस देश में घूमने का प्लान है तो ये आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी ने अब नेपाल में घुमाने के लिए शानदार टूर पैकेज पेश किया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल की आकर्षक जगहों पर सुविधाजनक ढंग से घुमने का मौका होगा। हिमालय की गोद में बसा ये देश आपको बहुत ही पसंद आएगा। यहां के ऊंचे पर्वत और प्राकृतिक खूबसूरती आपको बहुत ही पसंद आएगी।

image

आईआरसीटीसी की ओर से INDEPENDENCE DAY SPECIAL NEPAL PACKAGE नाम का टूर पैकेज पेश किया गया है। कुल 5 रातों और 6 दिनों के इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 अगस्त, 2025 को मुंबई से हो रही है। आपको इस टूर पैकेज के तहत नेपाल में काठमांडू और पोखरा घुमाया जाएगा। इस पैकेज के तहत आपको मुंबई से नेपाल प्लेन के जरिए ले जाया जाएगा। नेपाल में बाकी जगहों पर बस के माध्यम से घुमने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी की ओर से इस पैकेज में आपके लिए खाने पीने और रुकने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी।

image

इतने रुपए का देना होगा शुल्क
आप नेपाल की ये यात्रा केवल 46,400 रुपए में ही कर सकते हैं। हालांकि इस यात्रा के लिए आपको तीन लोगों के गु्रप में अपना टिकट बुक करवाना होगा। अकेले सफर करने पर 54,960 रुपए किराया आपको देना होगा। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 46,900 रुपए आपको खर्च करने होंगे। आपको आज ही आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना टिकट बुक करवा लेना चाहिए।

PC:prabhatkhabar,kayak-co,indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now