इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर अब एक महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के नौ के लोगों पर दहेज मांगने, छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। ये मामला हापुड के गढ़मुक्तेश्वर का है।
शिकायत पर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शादी 25 फरवरी को बुलंदशहर निवासी प्रदीप कुमार से हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपए नकद और छह सोने की अंगूठियों की मांग की। मायके वालों ओर से मांग पूरी करने से इनकार किए जाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगे।
महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाए हैं ये आरोप
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई को जब वह घर में अकेली थी, तभी ससुराल में ससुर ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रही। इसके बाद से ही उसे लगातार धमकियां मिल रही थी। महिला ने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर आए दिन उसके साथ मारपीट करते का आरोप लगाया। इससे परेशान होकर महिला ने अब एसपी को शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गढ़ कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
प्रियांश-अय्यर का शतक तो निशांत सिंधु के 4 विकेट, इंडिया ए कंगारुओं को घुटने पर ले आई, दर्ज की बड़ी जीत
अक्षर बाहर, पडिक्कल को मिली जगह! आकाश चोपड़ा ने चुनी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग- XI
16 चक्का ट्रक से ₹96 लाख कीमत के डोडा चूरा और अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
पति से लड़ दूसरे कमरे में सो` गई बीवी, आधी रात गया मनाने-सीन देख उडे होश
नगर निगम ने आर्य नगर के कूड़ा स्थल को 'सेल्फी प्वाइंट' में बदला