बिहार के आरा में कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। कांग्रेस के बिहार प्रभारी सचिव और छत्तीसगढ़ भिलाई के विधायक देवेंद्र प्रसाद यादव के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया था, इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। अचानक स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस घटना में पूर्व एमएलसी अजय सिंह घायल हो गए हैं। कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़पबिहार: आरा में कांग्रेस कार्यालय मे जमकर हुई मारपीट. पूर्व एलएलसी अजय सिंह को लगी चोट. आपस में भिड़े कार्यकर्ता.#Congress | #Bihar pic.twitter.com/2zs0Udzx7b
— NDTV India (@ndtvindia) July 10, 2025
वीडियो में उनकी झड़प साफ देखी जा सकती है, वहीं कुछ लोग उन्हें खींचते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और मारपीट का यह वीडियो दिल दहलाने वाला है। लोग एक-दूसरे के कपड़े खींचते नजर आ रहे हैं। इस आपसी झड़प में पूर्व एमएलसी अजय सिंह के गुट के कार्यकर्ता का सिर फट गया। एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें कार्यकर्ता के सिर से खून बहता नजर आ रहा है।
बिहार कांग्रेस की पोल खुल गईकांग्रेस कार्यालय में हुई इस घटना ने पार्टी की अंदरूनी पोल खोल दी है। जिस तरह से कार्यकर्ता आपस में लड़ रहे हैं, उसने विरोधियों को बैठे-बिठाए सवाल उठाने का मौका दे दिया है।
You may also like
हैरी कैविल की सुपरमैन वापसी पर सवाल: नई फिल्म में बदलाव
पुणे शहर का सपना पूरा हुआ : मिलिंद एकबोटे
बाबा अमरनाथ दर्शन के यात्रियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है : संजीदा जैन
उत्तराखंड : पर्यटन सचिव ने बद्रीनाथ, माणा और औली का दौरा कर विकास कार्यों का लिया जायजा
पश्चिम बंगाल के भांगर में तृणमूल नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या