Next Story
Newszop

नारनाैल: स्वच्छता अभियान ने लिया विशाल सामुदायिक आंदोलन का रूप

Send Push

नारनौल, 27 जून (Udaipur Kiran) । जिले में सघन स्वच्छता अभियान ने गति पकड़ ली है। शुक्रवार को छिलरो, धनोन्दा, तोबड़ा, भांडोर ऊंची, छापड़ा बीबीपुर, कुलताजपुर, ढाणा व जाट गुवाना के निवासियों ने पूरी सक्रियता से इस प्रयास में भाग लिया।

जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रतिदिन सुबह नौ बजे से 11 बजे तक जिले के हर खंड में एक विशिष्ट गांव को चुना जाता है, जहां यह महत्वाकांक्षी अभियान संचालित किया जाता है। उन्होंने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे इस महत्त्वपूर्ण प्रयास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर इसे एक अभूतपूर्व सफलता दिलाएं। उन्होंने कहा कि यह केवल बीमारियों को दूर रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारे व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वास्थ्य बजट को भी बेहतर बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक ‘स्वच्छ भारत’ ही वास्तव में ‘स्वस्थ भारत’ की आधारशिला रखता है।

उन्होंने कहा कि जिले में यह विशेष अभियान आगामी कई सप्ताहों तक जारी रहेगा। इसका प्रमुख लक्ष्य जिले को स्वच्छता और उत्तम स्वास्थ्य का पर्याय बनाना है। प्रशासन का दृढ़ विश्वास है कि यह महत्वाकांक्षी उद्देश्य केवल समेकित जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही प्राप्त किया जा सकता है।

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now