शहरी स्थानीय निकाय लोकतंत्र की प्राथमिक पाठशाला : मुख्यमंत्री नायब सैनी
देश के पहले राष्ट्रीय शहरी निकाय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने रखा हरियाणा के नगर शहरी विकास का मॉडल
पीएम मोदी के 100 नगरों को स्मार्ट सिटी बनाने के विजन पर काम कर रही है हरियाणा सरकार
गुरुग्राम, 3 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को मानेसर में हो रहे राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन के प्रथम सत्र में हरियाणा नगर शहरी विकास का मॉडल रखा। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय लोकतंत्र की प्राथमिक पाठशाला है। हमारा सपना है कि हर शहर स्लम मुक्त हो, इस दिशा में सरकार काम कर रही है। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्डा, हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राव नरबीर सिंह, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह आदि मंच पर मौजूद रहे।
देश में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय शहरी निकाय सम्मेलन में संवैधानिक लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका’ विषय पर बोलते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा का मूल उद्देश्य स्वच्छ पर्यावरण और विकसित राज्य बनाना है। हरियाणा की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत और विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रही है। अन्य प्रदेशों से आए निकाय प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि आज हम एक ऐसे विषय पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए हैं जो भारत को विकसित भारत की दिशा में ले जाने का काम करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन का विषय लोकतंत्र की जड़ो को मजबूत करने और पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने की राह दिखाएगा। हरियाणा के मानेसर में लोकसभा की तरह स्थानीय निकाय का सेशन बुलाने पर मुख्यमंत्री ने लोकसभा के स्पीकर ओम प्रकाश बिडला का आभार जताते हुए कहा कि श्री बिड़ला ने एक ही स्थान पर देश के निकाय प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने का मौका दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की बात करे तो यह भी नागरिकों के विकास के जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पंच ग्राम की परियोजना पर काम कर रही है। वर्ष 2050 तक 75 लाख जनता के लिए यह योजना बनाई जा रही है, इसके मास्टर प्लान तैयार किये जा रहे हैं। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 100 नगरों को स्मार्ट सिटी बनाने का विजन है और हमारी हरियाणा सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। फरीदाबाद और करनाल में भी इसी तर्ज पर विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार ने मेट्रोपोलिटन सिटी के विकास लिए प्राधिकरण का गठन किया है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार निकाय को सशक्त बना रही है, इसलिए ई गवर्नेंस, डिजिटल पोर्टल, एआई आधारित तकनीक पर काम चल रहा है ताकि पारदर्शी तरीके से जनता को सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र भी इसी प्रकार का उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामित्व योजना की शुरूआत की और हमारी सरकार ने इसे हरियाणा में लागू कर दिया। हरियाणा में शहरी गरीबो के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय प्रतिनिधियों को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को हम सभी मिलकर साकार करेंगे। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि आप सभी निकाय प्रतिनिधियों के प्रयास से हमारा देश साफ, सुंदर और समृद्ध बनेगा।
(Udaipur Kiran)
You may also like
ENG-W vs IND-W 2025: तीसरे टी20 से बाहर हुई Nat Sciver-Brunt, पहली बार इंग्लैंड की कप्तानी करेंगी Tammy Beaumont
Shubman Gill ने इंग्लैंड में दोहरा शतक जमाकर रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान और तोड़ दिए कई पुराने रिकॉर्ड
हमीरपुर में हिम ईरा कैंटीन से तैयार स्वयं सहायता समूह के व्यंजन स्विगी और जोमैटो से मिलेंगे
घाना में दिखी भारत की संस्कृति की झलक, भारतीय पोशाक में नजर आए अफ्रीकी सांसद
नेशनल हेराल्ड केस मामले में ईडी की रिपोर्ट को सरकार गंभीरता से लेगी : संजय शिरसाट