रांची, 18 मई . रांची और आसपास के इलाकों में धूप के साथ बादल छाने की वजह से लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली. रविवार को रांची में धूप के साथ बादल भी छाए रहे. इस वजह से गर्मी का विशेष अनुभव नहीं हुआ. हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से गर्मी महसूस हई.
उल्लेखनीय है कि शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में बारिश हुई. इससे तापमान में कमी दर्ज की गई.
मौसम विभाग ने 19 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट 20 मई के लिए भी है. राज्य के पलामू में तापमान बढ़कर 43 डिग्री को पार कर गया है. वहीं गढवा, गुमला, गोड्डा और छत्र जिले में तापमान 40 या 40 डिग्री कप पर कर गया है.
रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री, जमशेदपुर में 38, डालटेनगंज में 43.8, बोकारो में 34.1 और चाईबासा में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
—————
/ Vinod Pathak
You may also like
महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर
ट्रैविस केल्स और टेलर स्विफ्ट का प्यार: एक नई कहानी
आज के स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल और मनोरंजन
ममता बनर्जी वोटर लिस्ट की जांच पर क्यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा