हाथरस, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । हरियाणा के हथिनी कुंड से यमुना में छोड़े गए पानी का असर अब सादाबाद की ग्राम पंचायत मिढ़ावली और आसपास के गांवों में साफ दिख रहा है। फसलों का हाल देख किसान चिंतित हैं।
16-17 जुलाई को हथिनी कुंड से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था। यमुना का बढ़ता जलस्तर अब किसानों के खेतों में पहुंच गया है। करीब 300 से 400 बीघा क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। इनमें से 200 बीघा में बाजरा, तिलहन, मूंग और उर्द की फसलें लगी थीं, जो पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। खाली खेतों में पानी भरने से आगामी आलू की फसल की बुवाई में देरी की आशंका है। प्रशासन से मदद न मिलने से किसान परेशान हैं। क्षेत्रीय लेखपाल दरब सिंह ने बताया कि वे रोजाना स्थिति की जांच कर रहे हैं और प्रभावित फसलों का आकलन किया जा रहा है। एसडीएम मनीष चौधरी के अनुसार प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। अब हथिनी कुंड से पानी छोड़ना बंद कर दिया गया है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में जलस्तर कम होने लगेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना
You may also like
चीन की नई SUV ने मचाया गदर, 1370 KM की रेंज के साथ जबरदस्त फीचर्स, जानें डिटेल्स
क्या है संत प्रेमानंद जी महाराज का जीवन का गूढ़ रहस्य? जानें विरक्ति और विश्वास का महत्व
गलती से च्युइंगम निगल ली तो क्या होगा? फट पड़ेगा पेट याˈ बाहर निकलेगी सलामत? जानिए सच्चाई जो सबको चौंका देगी!
WEF vs TRT Match Prediction: वेल्श फायर बनाम ट्रेंट रॉकेट्स! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
भारत की बड़ी कामयाबी, डीआरडीओ ने किया आईएडब्ल्यूएस का सफल परीक्षण