भागलपुर, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान कर घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व अनंत चतुर्दशी या अनंत चौदस के नाम से जाना जाता है। इसी दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन होता है और भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष पूजा का विधान है। पूजा के बाद श्रद्धालु अपने हाथों में 14 गांठों वाला अनंत सूत्र या रक्षासूत्र बांधते हैं, जिसे सभी कष्टों और बुरे प्रभाव से रक्षा का प्रतीक माना जाता है।
अनंत भगवान की पूजा कर रहे पंडित अशोक झा ने बताया कि यह पूजा पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ पूरे विधि-विधान से की जाती है। अनंत भगवान यानी भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है तथा सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। अनंत चतुर्दशी का यह पर्व जिले में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत संगम बना रहा।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
You may also like
नंदी के कान` में ऐसे बोलनी चाहिए अपनी मनोकामना जान लें सही तरीका तभी मिलेगा फल
100 रोटी 6` देसी मुर्गे 10 लीटर दूध अकेले चट कर जाता था ये पहलवान आज तक नहीं हारी एक भी लड़ाई
जीरा और केले` के इस अद्भुत मिश्रण से 10 गुना तेज़ी से पेट की चर्बी पिघलेगी, जरूर पढ़े और शेयर करे
ये साधारण सा` दिखने वाला कड़ी पत्ता 15 खतरनाक बीमारियों को करता है जड़ से खत्म तरीका जान लीजिए वरना पछताएंगे
यात्रा प्रेमियों के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रेडिट कार्ड