जयपुर, 5 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक प्रदेशभर में मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इस दौरान भाजपा के सभी मंडलों में पैदल मार्च निकालने के साथ युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहरायेंगे। इसके साथ ही 15 अगस्त की शाम को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान उतारा भी जाएगा।
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अभियान संयोजक अशोक परनामी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता 12 से 14 अगस्त तक प्रदेश के सभी शहीद स्मारकों, शहीदों की प्रतिमाओं पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही युद्ध वीरों, शहीदों के परिजनों को भाजपा कार्यकर्ता सम्मानित भी करेंगे और सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य बटालियन के जवानों का भी सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा में हमारे वीर शहीदों की तस्वीरें, हमारे सैन्य हथियारों की तस्वीरे हाथ में लेकर भारत माता के जयकारे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर भाजपा की जिला, संभाग और प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। इस टोली की प्रदेश कार्यशाला 7 अगस्त को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
अभियान संयोजक अशोक परनामी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाएगी। आजादी से पूर्व पाकिस्तान से भारत लौट रहे हिन्दुओं के साथ कत्लेआम, बलात्कार और हत्या जैसे वीभत्स दृश्यों को आज कोई भूल नहीं सकता। आज की युवा पीढ़ी को इन जघन्य अपराधों की जानकारी देने के लिए भाजपा विभीषिका दिवस मनाएगी। इस दिन भाजपा कार्यकर्ता मौन जुलूस निकालेंगे और मंडल एवं जिला स्तर पर संगोष्ठियां आयोजित कर युवाओं को पूर्व परिस्थितियों से अवगत करवाएंगे।
—————
(Udaipur Kiran)
You may also like
बिहार एसआईआर पर विपक्ष का हंगामा जारी, लेकिन चुनाव आयोग में अब तक एक भी आपत्ति नहीं दर्ज
Team India: रोहित शर्मा के हाथ से जाएगी वनडे की कप्तानी! जिम्मेदारी के लिए यह दिग्गज हुआ तैयार
डाइटिंग और एक्सरसाइज़ के बावजूद वज़न क्यों बढ़ जाता है?
रेपो रेट पर आरबीआई ने लिया ये फ़ैसला
उत्तरकाशी: बादल फटने से सेना के नौ जवानों समेत 50 से ज़्यादा लापता और चार की मौत, चश्मदीदों ने क्या बताया