Next Story
Newszop

हिसार : पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज करने से गुस्साए नागरिक, किया प्रदर्शन

Send Push

image

लघु सचिवालय तक प्रदर्शन में भारी संख्या में पहुंचे नागरिक, सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में पुलिस कर्मचारियों पर दर्ज केस रद्द करने की मांग रखी

हिसार, 24 जुलाई (Udaipur Kiran) । शहर के 12 क्वार्टर क्षेत्र में डीजे विवाद में पुलिस

कर्मचारियों पर हत्या का केस दर्ज किए जाने के रोषस्वरूप विभिन्न संगठनों ने जमकर रोष

जताया। क्रांतिमान पार्क में एकत्रित हुुए संगठनो ने गुरुवार को लघु सचिवालय तक प्रदर्शन

किया गया। प्रदर्शन में हरियाणा पुलिस संगठन सहित विभिन्न संगठन शामिल हुए। लघु सचिवालय

पहुंचकर संगठनों ने मांगों का ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा।

प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने पुलिस कर्मियों पर दर्ज किया गया हत्या का केस

खारिज करने की मांग जोरशोर से उठाई। हरियाणा पुलिस संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष

महेंद्र सिंह स्याहड़वा ने बताया कि 7 जुलाई को हिसार के 12 क्वार्टर क्षेत्र की ढाणी

किशनदत्त में कुछ आपराधिक तत्व देर रात को शराब पीकर तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे।

इसे बंद करवाने के लिए पुलिस कर्मचारी मौके पर गए थे, जहां आपराधिक किस्म के लोगों

ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से गंडासी, लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों

से पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई थी। इस मामले में उलटा

पुलिस पर ही केस दर्ज किया गया है जो सही नहीं है। इससे पुलिस का मनोबल टूटता है।

हरियाणा पुलिस संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र सिंह स्याहड़वा ने

कहा कि डीजे विवाद की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो चुकी है। इस बारे में सब जान चुके

हैं कि पुलिस वालों पर हमला किया गया था पुलिस कर्मचारियों को भी इस मामले में चोट

लगी थी, लेकिन राजनीतिक दबाव में अब पुलिस पर ही केस दर्ज किया गया है। इसके विरोध

में आज प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे सामाजिक संगठनों में मांग उठाई कि राजनीतिक दबाव में पुलिस

कर्मचारियों पर दर्ज झूठा मुकदमा रद्द किया जाए और उक्त आपराधिक तत्वों को गिरफ्तार

कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि पुलिस कर्मचारी निडर होकर अपने कर्तव्य का

निर्वहन कर सकें।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Loving Newspoint? Download the app now