पटना, 04 नवंबर (Udaipur Kiran News) . Bihar के चुनावी माहौल में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे महिलाओं से संवाद करेंगे. ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत-महिला संवाद’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 3:30 बजे नमो ऐप के माध्यम से Bihar की माताओं और बहनों से जुड़ेंगे.
यह संवाद भाजपा के राष्ट्रव्यापी बूथ सशक्तीकरण अभियान का अहम पड़ाव माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री महिलाओं से संवाद के जरिए न सिर्फ संगठन की जमीनी मजबूती पर जोर देंगे, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं- उज्ज्वला, जनधन, मातृत्व योजना, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना जैसी पहल की उपलब्धियां भी साझा करेंगे.
प्रदेश भाजपा ने इस संवाद को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि Bihar की नारी शक्ति अब सिर्फ घर की नहीं, विकास और निर्णय की धुरी बन चुकी है. प्रधानमंत्री का यह संवाद हर बूथ की महिला कार्यकर्ता में नई ऊर्जा भरेगा.
महिला संवाद को लेकर नमो ऐप पर लिंक ([narendramodi.in/mbsmbh] (https://narendramodi.in/mbsmbh)) जारी किया गया है, जिसके माध्यम से राज्यभर की महिलाएं इस संवाद से जुड़ सकती हैं. भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को देखें और अपने बूथ को मजबूत बनाएं.
—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी
You may also like

अभिषेक गुप्ता से अलगाव बर्दाश्त नहीं कर पाई पूजा शकुन पांडेय, चार्जशीट में हत्याकांड के कारणों पर बड़ा खुलासा

डेंगू से बचाव बेहद जरूरी, देसी नुस्खों से पाया जा सकता है आराम

Palanhar Yojana : अनाथ बच्चों को हर महीने ₹2500 की मदद, जानें कैसे मिलेगा लाभ

कल का मौसम 05 नवंबर 2025: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बादलों का डेरा, जानें अपने प्रदेश का हाल

झारखंड: 421 महिला सुपरवाइजर की नियुक्ति पर हाईकोर्ट से रोक बरकरार, 6 नवंबर को अगली सुनवाई




