रांची, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार से फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी है।
विभाग ने इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका भी व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, इस दौरान हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा था।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.8 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
दुनिया का सबसे छोटा देश: प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड
ये चमत्कारी ड्रिंक्स` मोटापे को कर देंगे नो-दो-ग्यारह, जरूर पढ़े और शेयर करे
ब्रेस्ट साइज़ चुटकियों` में बड़ा देगी प्याज की ये अनोखी ड्रिंक जाने इसे बनाने का तरीका
Video: रोटी देने` वाले दोस्त के पीछे 5 KM तक दौड़ता रहा कुत्ता पूरी कहानी भावुक कर देगी
प्रेम में धोखे का अनोखा मामला: प्रेमिका की पहचान बनी लड़का