आगरा, 03 जून (Udaipur Kiran) । सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला नाथू में मंगलवार को यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से एक ही परिवार की छह लड़कियों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया। उन्हाेंने अधिकारियों को पीड़ित परिवार काे हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने इस घटना में मृतकों के परिजन को चार-चार रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार नगला नाथू निवासी सुरेश कुमार की बेटी मुस्कान अपनी बहन और अन्य लड़कियों के साथ सुबह लगभग 10 बजे यमुना में नहाने गईं थी। नहाने के दौरान असावधानीवश छह लड़कियां गहरे पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी तत्काल पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों, ग्रामीण व पुलिस प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों ने जब तक सभी लड़कियों को पानी से बाहर निकाला, तक तक चार लड़कियाें की माैत हाे चुकी थी। दाे लड़कियाें की सांस चल रही थी। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दाैरान उन दाेनाें लड़कियाें की भी माैत हाे गई।
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि यमुना नदी में डूबनेसेमरनेवालीबच्चियाेंकीपहचानमुस्कान उम्र 18 वर्ष, संध्या उम्र 12 वर्ष व दिव्या उम्र 13 वर्ष पुत्रीगण सुरेश कुमार निवासी नगला नाथू के अलावा नैना, उम्र 14 वर्ष पुत्री दिनेश, निवासी नगला नाथू, शिवानी, उम्र 17 वर्ष पुत्री सुंदर लाल निवासी नगला रामबल, नाराइच और सोनम उम्र 12 वर्ष पुत्री अशोक कुमार निवासी नगला नेहरा, जलेसर रोड टेडी बगिया के रूप में हुई है।
जिलाधिकारी बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह और नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। परिजनाें ने बताया कि सभी ने नहाने के दाैरान नदी के किनारे वीडियो भी बनाया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिलाधिकारी बंगारी ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नदी किनारे सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिए।
घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना में डूबने से लड़कियाें की माैत पर शाेक जताया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियाें काे हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री याेगी ने मृतक किशोरियों के परिजनों को चार- चार लाख रुपये मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से देने के निर्देश दिए हैं।——————–
(Udaipur Kiran) / सुनीत निगम
You may also like
90% लोगों को नहीं पता होगा बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर अलग-अलग होते हैं, जानें अंतर और किसे करना है इस्तेमाल
विराट कोहली की RCB के जश्न में 11 की मौत पर याद आए गौतम गंभीर, 11 साल पहले कहा था- तंग आ गया हूं ऐसे जश्न से
सुहागरात पर सम्बन्ध बनाने से पत्नी ने किया इनकार! जयपुर फैमिली कोर्ट पहुंचा मामला, जाने क्या है पूरा मामला ?
नोएडा : निजी अस्पतालों में भी हो सकेगा गर्भवती महिलाओं का फ्री इलाज, स्कीम के बारे में सबकुछ जान लीजिए
भारत की 16वीं जनगणना 2027 में होगी, जाति गणना के साथ