चंपावत, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत जनपद चंपावत का श्यामलाताल क्षेत्र अब एक समग्र और आकर्षक इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। ₹490.94 लाख की लागत से लेक फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना के कार्य तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने श्यामलाताल पहुंचकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण इकाई, पेयजल निगम लोहाघाट के अधिकारियों से प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि झील के किनारे सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं का सृजन और पर्यावरणीय गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व डिज़ाइन की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप समस्त कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं।
जिलाधिकारी ने साइट पर उद्यान विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए, जिससे क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य और अधिक निखर सके। साथ ही, उन्होंने श्यामलाताल में एक आध्यात्मिक परिसर विकसित करने की संभावनाओं की गहन समीक्षा के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि श्यामलाताल की शांत, नैसर्गिक व आध्यात्मिक ऊर्जा को देखते हुए यहां आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने की व्यापक संभावनाएं हैं।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, सीएनडीएस और पेयजल निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी
You may also like
चलती ट्रेन में महिला की चीख ने यात्रियों को चौंका दिया
प्रेगनेंट पत्नी कोˈ 50 फीट ऊंची पहाड़ी से धक्का देकर समझा काम खत्म लेकिन जो हुआ उसके बाद पति की भी उड़ गई होश
मिल रहे हैंˈ ये 5 संकेत तो समझ जाइए आपका बच्चा है जीनियस डॉक्टर ने बताया कैसे करें पहचान
हर सुबह खालीˈ पेट दूध में डालकर पिएं ये देसी नुस्खा शरीर के 6 बड़े रोगों से मिलेगा छुटकारा 10 दिन में फर्क दिखेगा
मध्य प्रदेश में फर्जी एडवायजरी सेंटर का भंडाफोड़, 120 लोग गिरफ्तार