भोपाल, 28 जून (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शनिवार काे मानस भवन में आयोजित रथयात्रा समारोह में भगवान जगन्नाथ स्वामी का दर्शन तथा पूजा-अर्चन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की आरती कर विन्ध्य और मध्यप्रदेश के निवासियों के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में धार्मिक उत्सव की परंपरा सनातन संस्कृति का आधार हैं। विन्ध्य में भी वर्ष भर विभिन्न धार्मिक उत्सवों की अनूठी परंपरा है। इनमें हर वर्ग उत्साह के साथ भाग लेता है। भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा भी इसी परंपरा का महत्वपूर्ण भाग है। भगवान जगन्नाथ स्वामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब उनके प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।
समारोह में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जगतगुरू राघवाचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त कर कथा का श्रवण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य में जगतगुरू के चरण पड़े हैं। यह हम सबके लिए शुभ फलदायी है। जगतगुरु की रामकथा को यहाँ के लोग सदैव याद करते हैं। आपके कर कमलों से हिनौती गौधाम में गौशाला निर्माण का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। रीवा में बसामन मामा गौ-अभयारण्य में सात हजार गायों तथा लक्ष्मणबाग गौशाला में एक हजार गौ माताओं की सेवा की जा रही है। हिनौती गौधाम में 25 हजार गौमाता की सेवा होगी इससे निराश्रित गौमाता को आश्रय मिलने के साथ खेती की भी रक्षा होगी। कार्यक्रम में 21 वर्षीय आदर्श कुमार पाण्डेय ने जटिल योगासन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
आमिर खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने मिर्गी के दौरे का किया खुलासा
बेटे की याद में बना था मंंदिर, 125 साल पुराने गणेशजी के दर्शन के बिना अधूरा है गणेशोत्सव
हर किसी को नहीं मिलती ऐसी किस्मत 29 जून को इन राशियों की किस्मत
Love Island USA सीजन 7: नए एपिसोड और प्रतियोगियों की जानकारी
29 जून रविवार को इन राशियो के जीवन मे बन रहा है 3-3 शुभ योग