शिमला, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने साेमवार काे सभी उपायुक्तों से दूरभाष के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी हासिल की। उन्होंने मौजूदा मौसम की स्थिति के दृष्टिगत अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने लोगों से बरसात के मौसम में नदी-नालों के निकट न जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी लोगों से जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने भूस्खलन, बाधित सड़कों और बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थितियों में समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच समन्वय के महत्त्व पर भी बल दिया।
मुख्यमंत्री ने इस मौसम में आवश्यक सेवाओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने चंबा जिले के राजनगर की सुताह ग्राम पंचायत में भू-स्खलन के कारण एक मकान ढह जाने से हुई नवविवाहित जोड़े की मृत्यु पर भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
You may also like
चीफ खालसा दीवान के 20 सदस्यों ने अकाल तख्त साहिब में रखा पक्ष
विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल, सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस के लिए जैसी सृष्टि वैसी दृष्टि
2025 की पहली छमाही में गोवा में पर्यटकों की संख्या 8 प्रतिशत से अधिक बढ़ी
WCL 2025: भारत के मुकाबले से हटने के बाद पाकिस्तान चैंपियंस ने अंक बांटने से किया इनकार
Goldman Sachs के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक में हैवी बाइंग, कंपनी को विदेश में मिला ₹6,800 करोड़ का प्रोजेक्ट