नई दिल्ली, 22 जून (Udaipur Kiran) । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक पंकज कुमार सिंह ने अपने क्षेत्र में हरित अभियान को नई गति दी है। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार को पूरे विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में 501 पौधे लगाए गए। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पोस्ट में कहा, यह सिर्फ पेड़ नहीं हैं, बल्कि हर मां के आशीर्वाद और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। हमारा संकल्प है कि इस पहल को और भी व्यापक बनाएंगे और विकासपुरी को और अधिक हरा-भरा बनाएंगे। आप सभी से अनुरोध है कि इस मुहिम में सहभागी बनें और कम से कम एक पेड़ मां के नाम पर जरूर लगाएं।
उल्लेखनीय है कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 2.0 के अंतर्गत भारत सरकार का 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार भी वर्ष 2025-26 में 3 लाख 70 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें 1 लाख पौधे, 2 लाख झाड़ियां तथा 70 हजार बांस के पौधे स्कूलों में, मैन रोड के आस पास तथा बड़े-बड़े पार्कों आदि स्थानों में लगाएगी।
दिल्ली सरकार की ओर से इन सबके अतिरिक्त स्कूल परिसरों में पौधारोपण के पक्ष में जागरूकता अभियान चलाना, प्लास्टिक रहित पौधों (मिट्टी के गमले अथवा बोरी) का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना, रासायनिक उर्वरकों से बचना और पूर्व में लगाए पौधों की देखभाल सुनिश्चित करना भी इस अभियान का हिस्सा है। यह अभियान जून, जुलाई और अगस्त में 3 महीने तक चलाया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव / उदय कुमार सिंह
(Udaipur Kiran)
You may also like
बुधवार को किस राशि की खुलेगी किस्मत किसे करना होगा सतर्क? एक क्लिक पे पढ़े आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लाया है खास
CCL कर्मचारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले चार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, पवन गंझू भी शामिल
डाक विभाग ने सावन के श्रद्धालुओं के लिए सिरसा में गंगाजल सेवा शुरू की
इंग्लैंड को चौथे टेस्ट से पहल लगा बड़ा झटका, खतरनाक गेंदबाज चोट के चलते हुआ बाहर
बुधवार को सावन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बन रहे हैं शुभ योग, जानें दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र और राहुकाल की पूरी जानकारी