Next Story
Newszop

मानव जीवन यात्रा को दिखाएगा चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति

Send Push

image

रांची, 27 जून (Udaipur Kiran) । आषाढ़ शुक्ल द्वितीया रथ यात्रा के अवसर पर शुक्रवार को रांची के मेन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य अध्यक्ष रमेश सिंह सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति का पूजा पंडाल इस बार फिर से नयी थीम पर आधारित होगा। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन नवरात्र के दौरान किया जायेगा। साथ ही पूजा के दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे। थीम आधारित लाइटिंग भी मां भवानी के भक्तों को खास तौर पर आकर्षित करेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मानव जीवन भ्रूण से लेकर अस्थि विसर्जन तक का प्रारूप चित्रण पूजा पंडाल में प्रदर्शित की जाएगी। समिति की ओर से विगत कई वर्षों से सनातन संस्कृति को वर्तमान समय में जागृत करने का प्रयास किया जाता रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Loving Newspoint? Download the app now