रायपुर, 7 जुलाई (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज साेमवार काे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरे को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार रहते सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। इनकी सरकार रहते छत्तीसगढ़ में किसानों को धान खरीद का चार किस्तों में पैसा दिया गया। दो साल का बोनस नहीं दिया गया। आज किस मुंह से खरगे किसानों से चर्चा करेंगे।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह लोग राष्ट्रहित में जाे कार्य किए जाते हैं, उस पर भी सवाल उठाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर को छिटपुट घटना बताते हैं, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं और नक्सलियों के समर्थन में बात करते हैं। प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकार ने किसानाें के साथ धाेखा किया। कांग्रेस के लोग जवानों का मनोबल गिराने का काम करते हैं। इनकी सरकार ने अपातकाल लगाकर संविधान काे दरकिनार किया, पूरे देश में राज्य सरकारों को गिराने का काम किया और आज यह लोग भाजपा सरकार पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं। खरगे को इस बात का जनता काे जवाब देना चाहिए।
—————
(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल
You may also like
व्लादिमीर पुतिन ने किया था बर्ख़ास्त, अब मृत मिले रूस के पूर्व मंत्री
Number Plate Tips- क्या आपको पता हैं किन लोगो को दि जाती हैं नीले रंग की नंबर प्लेट, जानिए पूरी डिटेल्स
Health Tips- क्या आपकी हड्डियां कमजोर हो गई है, तो दूध में मिलाकर इस सूखे मेवे का करे सेवन
पटना को बम धमाके से दहलाने की थी साजिश: 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद, जानिए मामला
विदेशी छात्रों के बिना बदहाल हो जाएगा अमेरिका, टिक नहीं पाएगा रुतबा! रिपोर्ट में दिखी सच्चाई