जौनपुर, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । नगर कोतवाली थाना अंतर्गत बलोच टोला में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।मृतका की पहचान शकीमुन निशा (45) के रूप में हुई है। घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
पुलिस को दिए गए तहरीर में मृतका के बेटे मोहम्मद जावेद ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु करीब चार साल पहले हो गई थी। इसके बाद उनकी मां का प्रेम संबंध किरायेदार मोहम्मद रुस्तम से हो गया। रुस्तम बक्सपुर, आजमगढ़ का रहने वाला है और जौनपुर में पेंटर का काम करता था। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।
जावेद के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान रुस्तम ने शकीमुन निशा पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को मृतका की बेटी रेशमा ने देखा। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय शकीमुन निशा की मृत्यु हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका शकिमुन निशा के तीन लड़के व तीन लड़किया है। लड़के का नाम जावेद,परवेज,शहजादे है। वही लड़कीं का नाम रेशमा, आसमा, एक अन्य है।इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शहर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि आज देर शाम कोतवाली थाना अंतर्गत बलोच टोला में एक महिला के हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार के प्रयास किये जा रहे हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
You may also like
टैक्सी ड्राइवर ने सड़क पर घायल लड़की की जान बचाई, फिर मिला अनमोल सम्मान
कन्नौज में पत्नी का प्रेमी संग भागने का प्रयास, हाईवे पर हुआ हंगामा
अमेरिका के 10 शहर, जहां सबसे कम बेरोजगारी, भर-भरकर मिल रही लाखों की सैलरी वाली जॉब्स
बाबा रामदेव ने बताया सफेद बाल को काले करने का उपाय, घर में ही मौजूद हैं नुस्खेˈ
मर्दों को नपुंसक और मौत दे रहा है ये तेल, खाना बनाते वक्त ना करें इसका इस्तेमालˈ