नई दिल्ली, 24 जुलाई (Udaipur Kiran) । दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों के लिए नेतृत्व सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने दिल्ली में प्रियदर्शिनी उड़ान योजना और प्रियदर्शिनी सिलाई योजना का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव शामिल हुए।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने बताया कि आज दो योजनाओं की शुरुआत की जिसमें प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के अंतर्गत महिलाओं को सैनिटरी पैड बनाने का कार्य दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस पहल के तहत गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ प्रियदर्शिनी सिलाई योजना की भी शुरुआत की। इसके अंतर्गत दिल्ली के हर जिले में सिलाई केंद्र स्थापित किए जाएंगे और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाएगा।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली कांग्रेस इन योजनाओं को हर विधानसभा तक ले जाएगी और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने महिला कांग्रेस की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन आज दिल्ली सहित देशभर में महिला सशक्तिकरण के नए आयाम रच रहा है।
दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि दिल्ली में प्रियदर्शिनी सिलाई केंद्र खोले जाएंगे, इन केंद्रों में महिलाओं को आर्थिक न्याय के तहत सिलाई-कढ़ाई का काम दिया जाएगा। इस अवसर पर सभी जिलों में सिलाई मशीनों का वितरण भी किया गया।
महिला कांग्रेस ने यह भी घोषणा की कि प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के अंतर्गत दिल्ली की प्रत्येक विधानसभा में हर महीने मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किए जाएंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव
You may also like
VIDEO: अंशुल कंबोज पर भड़के रविंद्र जडेजा, आसानी से रनआउट हो जाते जो रूट
बस ˏ 5 काजू रोज रात को… 6 दिन में जो होगा वो जानकर आप भी शुरू कर देंगे ये आदत
102 ˏ साल के बुजुर्ग ने गाजे-बाजे से निकाली अनोखी बारात, कहा- थारा फूफा अभी जिंदा है..
बुढ़ापा ˏ रहेगा दूर कोसों दूर, चेहरे पर चमक और शरीर में ताकत के लिए रात में करें इसका सेवन
एकता कपूर के ALTT और ULLU ऐप पर गिरी गाज, भारत सरकार ने 25 डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन, सामने आई ये बड़ी वजह