हुगली, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । हुगली जिले के तारकेश्वर में श्रावणी मेले के रास्ते में सोमवार को करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बरुईपुर इलाके के 17 तीर्थयात्रियों का एक समूह रविवार रात सेवड़ाफुली से जल लेकर पैदल तारकेश्वर जा रहा था। वे सिंगूर के देशपाड़ा इलाके में आराम करने के लिए बैठ गए। सड़क के किनारे एक बिजली का ट्रांसफार्मर लगा था। तीर्थयात्रियों में से एक ने एक बड़ी छड़ से जुड़ा झंडा पकड़ा हुआ था। झंडा गलती से ट्रांसफार्मर से सट गया जिसके बाद एक आग का गोला निकला और तेज़ आवाज़ सुनाई दी। इस घटना में, दो तीर्थयात्री बिजली का झटका लगने से बेहोश हो गए। सिंगूर पुलिस ने उन्हें वहां से निकालकर सिंगूर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को गंभीर हालत में श्रीरामपुर अस्पताल भेजा गया। मृतक युवक का नाम सुमन नस्कर (17) है। वह बरुईपुर थाना अंतर्गत बिंध्याखाली इलाके का निवासी था। घायल युवक का नाम देव घरामी है।
मृतक के दोस्त विकास नस्कर ने बताया कि हम आराम करने के लिए सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर रहे थे। उसके बगल में एक बिजली का ट्रांसफार्मर था। उस समय, उनमें से एक के हाथ में जय श्री राम लिखा एक स्टील का झंडा था। वह फंस गया। तभी ज़ोर की आवाज़ हुई और आग के गोले निकले। हम सभी इस घटना से स्तब्ध थे।
—————
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय
You may also like
बुरा समय आने से पहले छिपकली देती हैंˈ ये संकेत जरूर जानें वरना बहुत पछताएंगे
Aaj ka Kumbh Rashifal 12 August 2025 : क्या आपको देगा सफलता या चुनौतियां? कुम्भ राशि का पूरा राशिफल पढ़ें
डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में क्यों लगाया सार्वजनिक सुरक्षा आपातकाल?
बेहोश सांसद को प्रिया सरोज ने ऐसे संभाला, राहुल गांधी को लगाई 'भैया' की पुकार!
बिना टिकट दो मुर्गी कर रही थी सफरˈ फिर कंडेक्टर ने कर डाला ऐसा कांड जिससे मच गया बवाल