– लोकतंत्र की रक्षा के लिए मीसाबंदियों के संघर्ष को बताया स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों जैसाः मुख्यमंत्री
भोपाल, 25 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को देश में आपातकाल लागू किए जाने की 50वीं बरसी पर कहा कि गणतंत्र की रक्षा के लिए जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित सभी देशभक्तों ने आपातकाल के संघर्ष में कुर्बानी दी है। इसी का प्रतिफल है कि आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र सुरक्षित है। भारत में संघ परिवार ने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, हमारे मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह तथा श्रद्धेय मोरारजी देसाई सहित विपक्ष के सभी नेताओं ने एक स्वर में आपातकाल का विरोध करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। यह स्वाधीनता संग्राम में क्रांतिकारियों द्वारा किए गए संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। इसीलिए सभी मीसाबंदियों को लोकतंत्र सेनानी नाम मिला है। उन्होंने कहा कि एशिया में लोकतंत्र कहीं बचा है तो उसमें जनता पार्टी सहित विपक्षी नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उल्लेखनीय है कि 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू किया गया था। इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन माना जाता है।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
एलआईसी शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान भारतीय ब्रांडों में चौथे स्थान पर, ब्रांड मूल्य 35 फीसदी बढ़ा
न्यूयॉर्क में मनाया जाएगा असम चाय का 200 वर्षों का गौरवशाली जश्न
छात्राओं से छेड़खानी मामले में पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने की सख्त कार्रवाई की मांग
सिरमौर में भारी बारिश का कहर जारी, शिलाई के क्यारी गांव में एक परिवार पर संकट
सीमा पर बीएसएफ को बड़ी सफलता : 2.42 करोड़ के सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2.451 किलो सोना बरामद