कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने सबको हिला दिया है। रायपुरवा इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला भारती गौतम की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रोहित उर्फ वाहिद खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर गया। पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या को कबूल कर लिया और कुछ ऐसे राज खोले जो सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
आरोपी ने खोले चौंकाने वाले राजरोहित ने बताया कि वह भारती गौतम के साथ लिव-इन में रहता था। लेकिन महिला के कई पुरुष मित्र थे, जो अक्सर घर आते-जाते रहते थे। आरोप है कि भारती उन लोगों के साथ शराब पीती और नशा भी करती थी। इसी वजह से रोहित लंबे समय से काफी तनाव में था। वह सह नहीं पा रहा था कि उसकी पार्टनर के इतने सारे बॉयफ्रेंड्स हैं।
नशे में हुई झड़प, फिर हो गई हत्याहत्या वाली रात की कहानी और भी हैरान करने वाली है। रोहित ने कबूला कि दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और चिकन पार्टी की। नशे के सुरूर में बातें बढ़ीं और झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर रोहित ने भारती का गला घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। लेकिन कुछ घंटों बाद ही पछतावा हुआ और वह खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह घटना लिव-इन रिलेशनशिप में छिपे खतरों को एक बार फिर उजागर कर रही है।
You may also like

यूरोप ने दिया 'धोखा' तो भारत ने ऐतिहासिक डिफेंस डील कर निभाई इजरायल से दोस्ती, मिलकर बनाएंगे एयर डिफेंस, एक्सपर्ट से जानें

सटीक नजर, क्विक रिस्पॉन्स... इक्षक के समंदर में उतरते ही भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत

'बॉर्डर 2' से वरुण धवन का फर्स्ट लुक जारी, पर्दे पर बनेंगे 'देश का सिपाही' होशियार सिंह दहिया, फैंस बोले- फायर है

Old Pension Scheme: सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! क्या पुरानी पेंशन योजना हमेशा के लिए बंद हो जाएगी?

पीएम मोदी इससे इनकार क्यों करते हैं कि ट्रंप से उनकी बात होती है... कांग्रेस ने कौन सा वीडियो पोस्ट कर उठाया सवाल





