गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
ऐसी लड़कियां होती है बहुत भाग्यशाली, जिस घर में जाती वहां होती है धन की बरसात ∘∘
परिवार में किसी की मृत्यु के बाद मुंडन करवाने की परंपरा क्यों है? 99% लोग नहीं जानते इसका रहस्य ∘∘
जो लोग फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखते हैं उनके लिए यह जानकारी उपयोगी है ∘∘
माता के मंदिर से 'गहने' चुराकर भाग रहे थे चोर,मंदिर के बाहर निकलते ही पत्थर की मूर्ति बन गए ∘∘
हिंदू धर्म में क्या होती है अपराध की सबसे बड़ी सजा? अपराध, अन्याय या अपमान की आग में जलने वालों संग होता है ऐसा कि ∘∘