Next Story
Newszop

US में 5 लाख लोगों पर लटकी निर्वासन की तलवार, सुप्रीम कोर्ट ने दी ट्रंप को हरी झंडी

Send Push

image

Deportation case in the America : अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक बार फिर ट्रंप प्रशासन के लिए लाखों प्रवासियों से अस्थाई कानूनी संरक्षण छीनने का रास्ता साफ कर दिया, जिससे निर्वासन के दायरे में आने वाले लोगों की कुल संख्या लगभग 10 लाख हो गई है। निचली अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसके तहत 4 देशों क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के 5,00,000 से अधिक प्रवासियों के लिए मानवीय पैरोल व्यवस्था लागू रखी गई थी। ट्रंप ने अपने कार्यकाल में प्रवासियों के रहने के संबंध में बाइडन प्रशासन की नीतियों को खत्म करने की बात कही थी।

ALSO READ:

न्यायाधीशों ने निचली अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसके तहत 4 देशों क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के 5,00,000 से अधिक प्रवासियों के लिए मानवीय पैरोल व्यवस्था लागू रखी गई थी। अदालत ने प्रशासन को एक अन्य मामले में वेनेजुएला के करीब 3,50,000 प्रवासियों के अस्थाई दर्जे को रद्द करने की भी अनुमति दी है।

ALSO READ:

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान लाखों लोगों को निर्वासित करने का वादा किया था। ट्रंप ने अपने कार्यकाल में प्रवासियों के रहने के संबंध में बाइडन प्रशासन की नीतियों को खत्म करने की बात कही थी। (एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour

Loving Newspoint? Download the app now