पुलिस ने यह जानकारी दी। बांगरमऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि यह हादसा बांगरमऊ थाना क्षेत्र के ‘किलोमीटर संख्या 230’ के पास हुआ।
ALSO READ:
उनके मुताबिक, लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जा टकराई तथा टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आधा हिस्सा कंटेनर के नीचे घुस गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों-विनय पाठक (58), ब्रजेश यादव (45) और सीमा उपाध्याय (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
कुमार ने बताया कि घटना में सीमा उपाध्याय की पुत्री आरुषि उपाध्याय (26) गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे मौके से गुजर रहे एक पुलिस निरीक्षक ने अपनी निजी कार से कन्नौज के तिर्वा के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे कानपुर के एक अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
You may also like
सलमान खान की दोस्ती और सनील शेट्टी की प्रशंसा
Aaj Ka Panchang, 26 May 2025 : आज वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
कनाडा की 2 'गलतियां', जिससे भारतीय छात्र परेशान, जानें क्यों अब यहां नहीं ले रहे एडमिशन
Vat Savitri Vrat katha in Hindi : वट सावित्री व्रत कथा, इसका पाठ करने से मिलता है व्रत का पूरा फल
हन्ना गुटिएरेज़-रीड को मिली पैरोल, पीड़ित परिवार से दूर रहने का आदेश