संगठन ने युद्ध में ईरान को हुए नुकसान के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि कि मृतकों में 363 नागरिक और 215 सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। हालांकि ईरान संघर्ष के दौरान मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दे रहा है और उसने पूर्व में हताहतों की संख्या कम बताई थी।
शनिवार को, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइल के हमलों में लगभग 400 नागरिक मारे गए हैं और 3,056 अन्य घायल हुए। इधर इजराइल ने ईरान से युद्ध में अब तक केवल 24 लोगों की मौत की पुष्टि की है। ALSO READ: अमेरिकी हमले में परमाणु साइट्स को कितना हुआ नुकसान, क्या बोला ईरान?
इस बीच, इजराइल के हवाई अड्डा प्राधिकरण ने रविवार को घोषणा की कि वह ईरान के परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमलों के मद्देनजर देश के हवाई क्षेत्र को बंद कर रहा है।
‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने ईरानी नागरिक महसा अमीनी की मौत के बाद वहां 2022 में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हताहतों की विस्तृत संख्या भी प्रदान की थी।
edited by : Nrapendra Gupta
You may also like
मणिपुर में कोरोना के 33 नए केस दर्ज, कुल मामले बढ़कर 145
हिस्ट्री दैट इंडिया इग्नोर्ड : आजादी के संघर्ष को नई दृष्टि से देखने को मजबूर करती है प्रेम प्रकाश की किताब
शिवपुरी में शादी के बाद पति को पता चला पत्नी किन्नर है, दर्ज की शिकायत
एसडीआरएफ जवानों व अधिकारियों का यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों में निरीक्षण,माक ड्रिल की तैयारियां
सर्प दंश से किशोरी की मौत पर नायब तहसीलदार ने लिया जायजा